उत्तर प्रदेश में संविदा कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में अनु सचिव इच्छाराम यादव को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ तो इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और 12 दिन पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने इसको लेकर ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया है, हैवान सचिवालय अफ़सर इच्छाराम यादव गिरफ्तार कर लिया गया गया है, माकूल इलाज लगातार जारी है. बता दें कि हाल ही में यूपी सचिवालय में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव पर कथित तौर पर संविदाकर्मी महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ. वायरल हुई वीडियो में आरोपी इच्छाराम यादव महिला कर्मी से छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है. वहीं इससे हताश होकर महिलाकर्मी ने ये वीडियो सोशल मीडिया और पुलिस को शेयर कर दी. महिला संविदा कर्मी ने सबूत के तौर पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में तहरीर दी. इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में 12 दिन लग गए. फिलहाल आरोपी इच्छाराम पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरी तरफ जब आरोपी इच्छाराम यादव से इस वीडियो को लेकर सवाल किए गए तो आरोपी ने कहा, हां मैं वीडियो में हूं. आप को क्या लेना देना है. पीडि़त महिला ने 29 अक्टूबर को हुसैनगंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी, इसके बाद पुलिस ने इसे 12 दिन बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस पूरे मामले में मुकदमा 29 अक्टूबर को दर्ज किया जा चुका है और आगे जांच की जा रही है. पीडि़त को बयान के लिए बुलाया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.
सचिवालय में महिला से छेड़छाड़ करने वाला अधिकारी 12 दिन बाद गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
Previous Articleछत्तीसगढ़ी के नवाचारी कार्यक्रमों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगेंगी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















