जीजा के साथ मिलकर भतीजा ने अपने चाचा को हटाने की साजिश रच डाली और इस साजिश को अंजाम भी दे दिया। इस वारदात के पीछे जो खुलासा हुआ काफी हैरान कर देने वाला था। पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ कि मां के साथ चाचा का अवैध संबंध था, इस कारण भतीजा ने चाचा को रास्ते से हटा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली का है जहां चार महीने पहले एक अधेड़ शख्स की हत्या हुई थी जिसकी गुत्थी सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे और उसके जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री के पीछे की जो कहानी सामने आई है, वो काफी हैरान करने वाली है. आरोप है कि कि मृतक के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे और यह बात उसके भतीजे को पता चल गई थी. फिर भतीजे ने अपने जीजा के साथ मिलकर अधेड़ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. भतीजे ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वो रात में घर के बाहर खेत में बने मचान पर सो रहा था. दरअसल पिछले 20/21 जुलाई की रात चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में घर के बाहर खेत पर बने मचान पर गुड्डू चौहान नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगी हुई थी लेकिन किसी भी तरह का सुराग नहीं मिल पा रहा था. तकरीबन 4 महीने बाद पुलिस ने गुड्डू चौहान की हत्या के आरोप में उसी के भतीजे राजेश को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि राजेश ने अपने जीजा जोगिंदर चौहान के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अलीनगर क्षेत्र में 21 जुलाई 2021 को एक हत्या हुई थी जिसमें गुड्डू चौहान नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई थी. इस केस में काफी दिन से जांच चल रही थी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था. केस से जुड़े सभी फैक्ट्स को देखा गया तो जानकारी मिली की एक राजेश और जोगिंदर इसमें संलिप्त हैं. राजेश मृतक का भतीजा है और जोगिंदर उसका बहनोई है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पता चला कि राजेश की मां से मृतक के अवैध संबंध थे. राजेश ने चाचा को मारने की साजिश रच डाली और अपने जीजा के सहयोग से 20 जुलाई की रात इस घटना को अंजाम दे दिया. इस खुलासे के लिए अलीनगर पुलिस, स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031