नई दिल्ली। तीनों कृषि कानून को वापस लेने का ऐलान आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। यह ऐलान उन्होंने गुरु नानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कानूनों के जिन प्रावधानों पर किसानों को आपत्ति थी, उन पर सरकार ने किसानों को समझाने की कोशिश की। पीएम ने कहा कि शायद उन्हें समझाने में शायद सरकार की तरफ से ही कोई कमी रह गई। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से यह कहना चाहूंगा कि शायद हमारी तपस्या में कमी रही होगी कि हम किसान भाइयों को समझा नहीं पाए। आज प्रकाश पर्व है, यह समय किसी को दोष देने का नहीं है। मैं यह बताने आया हूं कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने कृषि कानूनों का विरोध करने वाले और धरने पर बैठे किसानों को वापस घर जाने की अपील की। कृषि कानूनों के इस फैसले पर राजनीतिक एवं किसान संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
Previous Articleचन्द्र ग्रहण: ग्रहण काल में क्या करें और क्या नहीं
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















