एक महिला द्वारा अवैध संंबंध का खुलासा कर देने की धमकी देकर आरोपियों से रकम वसूली की जा रही थी। वसूली की यह रकम बढ़ती ही जा रही थी जिससे परेशान होकर आरोपी युवकों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला और आखिरकार हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का है कुछ दिन पूर्व महिला के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम धवई के इस मामले हुई हत्या की वजह महिला का आरोपियों से अवैध संबंध पर डरा धमकाकर दोनों से मुंहमांगी रकम मांगना था। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि महिला झोपड़ी में अकेले रहकर मनिहारी का काम करती थी। हत्या के संबंध में संदेही प्रिंस यादव को सबसे पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि साथी अजीत यादव से महिला का शारीरिक संबंध था। उसके कारण महिला कभी-कभी खर्च भी लिया करती थी. इस दौरान रुपए भी दिए जाते थे लेकिन बाद में महिला अधिक रकम की मांग करने लगी और धमकाने लगी। उसने कहा कि रुपया नहीं देने पर परिवार वालों को शारीरिक संबंध की बात बता देंगे। इस डर से प्रिंस यादव और अजीत यादव दोनों ने मिलकर महिला की हत्या करने की योजना बनाई। 27 अक्टूबर की शाम महिला के घर पहुंच अजीत यादव और प्रिंस ने हाथ पकड़ गला में रस्सी बांधकर घोट दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930