नवा रायपुर। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय, कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य शासन एवं स्वशासी संस्थाओं के अभिदाताओं को वार्षिकी क्रय किये जाने के संबंध में जागरूक करने हेतु छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर स्थित आडिटोरियम मेंAnnuity Literacy Programme विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यशाला के समापन पर अपने उद्वोधन में नीलकंठ टीकाम, संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन ने आगामी दिनों में कर्मचारी संगठनों के साथ इसी तरह एक वृहद कार्यशाला आयोजित करने की बात कही, ताकि कर्मचारी नेताओं के मन में सीपीएस योजना के संबंध में भ्रांति दूर हो सके। उन्होंने विभिन्न एन्यूटी सर्विस प्रोवाइडर्स से अपील करते हुए कहा कि जिलों में अपने कंपनी के विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलाए। पीएफआरडीए के कार्यकारी निदेशक सुश्री ममता रोहित ने देश में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारा करने अनेक सुझाव दिए, उन्होंने जागरूकता के अभाव में तरह तरह के अपवाह से दूर रहते हुए सही जानकारी के लिए कोषालय अधिकारियों एवम् एनएसडीएल के अधिकारियों से निरंतर संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया। पीएफआरडीए के सीजीएम के मोहन गांधी ने नवीन पेंशन योजना के अंतर्गत सेवानिवृत्ति पश्चात् दिये जाने वाले हित लाभ की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित करने के अनेक सुझाव दिए । कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न एन्यूटी सर्विस प्रोवाइडर्स जिसमे प्रमुखवरूप से एसबीआई, एलआईसी, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा आदि के प्रतिनिधियों द्वारा वार्षिकी क्रय करने संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं प्रतिभागियों द्वारा पूछे गय़ेे प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी शंकाओ का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री तिलक कुमार शोरी, वित्त नियंत्रक, श्रीमती किरण जे. नागेश, संयुक्त संचालक, श्री सुनील सेैमुएल वीपी एनएसडीएल, श्री रमेश कुमार मैनेजर पीएफआरडीए उपस्थित थे। श्रीमती किरण नागेश संयुक्त संचालक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री कमल वर्मा, नोडल अधिकारी संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031