नक्सली उत्पात के चलते छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मालगाड़ी के तीन इंजन और 18 डिब्बे पटरी से उतर गये। बताया जाता है कि नक्सलियों ने पटरी को उखाड़ दिया था जिस कारण से यह हादसा हो गया। हांलाकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को बताया कि माओवादियों ने शुक्रवार रात जिले के भांसी और कामालूर रेलवे स्टेशनों के मध्य पटरियों को उखाड़ दिया है, जिससे मालगाड़ी के 3 इंजन और 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लौह अयस्क से लदी ट्रेन बचेली से विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुई थी। जब वह भांसी और कामालूर रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची तब शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे उसके तीन इंजन और 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों और रेल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए थे। पटरियों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस मार्ग पर रेल सेवा बहाल होने में कुछ समय लग सकता है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बों पर बैनर लगाया है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















