राजिंम। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमति लक्ष्मी साहू ने गरियाबंद जिला के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पोड़, पांडुका एवं सांकरा केन्द्र में धान खरीदी का शुभारम्भ किया। शुरुआत में पूजा अर्चना , तिलक लगाकर उनके धान तौलकर शुरू किया गया ।
इस अवसर श्रीमति लक्ष्मी साहू ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार किसान हितैषी हैं, किसानों की धान खरीदी 2500रु प्रति किवंटल के हिसाब से खरीदी कर रही हैं।बारदाने की कमी को भी दूर कर लिया जावेगा।
किसानों के दाने-दाने धान को खरीदने के लिए है संकल्पित हैं ,छत्तीसगढ़ सरकार।श्रीमति साहू ने उपस्थित किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, भ्रामक खबरों को ध्यान नहीं देवे,क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद किसान हैं, किसानों की पीड़ा को भलीभांति जानते और समझते है।इस समय किसानों को कोई परेशानी ना हो करके धान खरीदी केंद्र में चाकचौबंद व्यवस्था के साथ अब तीन दिन पूर्व की जगह 15 दिन पहले टोकन वितरण का समय दिया है।
इस दौरान धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुँचे छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता सचिव हिंमशिखर गुप्ता, गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर,SDM अविनाश भोई,शीतल बंसल, तहसीलदार कुसुम प्रधान, प्रबंधक रामलाल साहू,धर्मेंद्र साहू, हरिशंकर निर्मलकर, किसान डोमार साहू,पूरन सिंह ध्रुव,सहित आसपास के बहुत बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।
Previous Articleराज्य में धान खरीदी के पहले दिन 30 हजार 85 किसानों ने बेचा धान
Related Posts
Add A Comment



















