दुर्ग । सन साईन हाईटेक इंफ्राकॉन लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी के दो डायरेक्टर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर वासी दीपक गहलोत और झाबुआ जिला निवासी दिनेश भूरिया को उतई पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस कंपनी के दो और डायरेक्टरों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा उतई थाना में पंजीबद्ध प्रकरण में शेष फरार आरोपियों का पुलिस पतासाजी और तलाश किया जा रहा था।ज्ञातव्य हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के द्वारा लगातार प्रकरण के आरोपियों को पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया था। इसी परिपालन में थाना उतई से टीम गठित कर अन्य आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया गया। आरोपियों की राजस्थान में होने की जानकारी मिलने पर टीम रवाना किया गया था और दीपक गहलोत पिता हरीष चंद गहलोत उम्र 46 साल निवासी ग्राम व पोस्ट सोंडवा तहसील सोंडवा जिला अलीराजपुर म0प्र0 एवं दिनेश भूरिया पिता सपला भूरिया उम्र 37 साल निवासी ग्राम दातौड़ मालाफलिया थाना राणापुर जिला झाबुआ (म0प्र0) को विधिवत गिरफ्तार कर थाना उतई के अप0क्र0 75/2017 के आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया बाद अभिरक्षा में लेकर न्यायालय दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया।
Previous Articleकोरोना : प्रदेश में 44 नए मामले, रायपुर से 7
Related Posts
Add A Comment



















