रायपुर। छत्तीसगढ़ दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। राज्य में एक घटना बेमेतरा जिले की है जिसमें तीन लोगों के मौत तथा एक अन्य सड़क हादसे में कवर्धा जिले के 4 युवकों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक कवर्धा जिले का बताया जा रहा है। पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हादसा देर रात मध्यप्रदेश बॉर्डर मोतीनाला के पास हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सभी युवक कवर्धा से मध्यप्रदेश के कन्हार गांव जा रहे थे। तभी बॉर्डर के पास ट्रक से आमने-सामने भीषण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गंभीर रूप से घायल चार युवक की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बेमेतरा जिले में ट्रक-पिकअप में जोरदार भिड़ंत
इधर बेमेतरा जिले में 40 से ज्यादा लोगों को ले जाता ट्रेक्टर और दर्जन भर लोगों को लेकर दौड़ती पिकअप में जोरदार भिड़ंत हुई। इस घटना में 3 लोगों की मौत और सात से ज्यादा घायल हुए हैं। ग्राम खैरी से जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर सभी अपने ग्राम बुंदेला लौट रहे थे तभी नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में ये घटना घट गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930