रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24 वीं कड़ी का प्रसारण आज रविवार को होगा। मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण प्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।



















