मेरठ। मेरा बेटा मेरे और मेरी बेटी के साथ अक्सर गलत हरकत करने का प्रयास करता रहता था, इस कारण मैंने अपने दामाद को बोलकर उसकी हत्या करवा दी। यह कहना है उस मां का, जो उसे खुद अपनी कोख से जन्म दिया था। यह सनसनीखेज मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के मेरठ से। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दामाद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जब महिला ने बेटे की हत्या की वजह बताई तो पुलिस भी दंग रह गई। मामला मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र का है। लकीपुरा मोहल्ले में रात में सोते समय युवक की की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरी वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक बेटे की मां ने बताया कि उसका बेटा मां और बेटी के साथ गलत हरकत करने का प्रयास करता था। मां ने इसकी पूरी जानकारी अपने दामाद को दी। यह बात सुनते ही दामाद ने अपने दो दोस्तों को बुलाकर हत्या को अंजाम दिया, जिस पर पुलिस ने सभी तथ्यों की छानबीन करते हुए आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला ने अपने और बेटी संग दुर्व्यवहार से परेशान होकर दामाद को जानकारी दी थी। इसके बाद दामाद ने अपने साथ संग मिलकर युवक की गोली मारकर हत्या की है। महिला और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31