राजधानी रायपुर में एक व्यापारी दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार हो गया। बताया जाता है कि अज्ञात आरोपियों ने पलक झपकते ही इस व्यापारी का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की यह हरकत सीसी कैमरे में कैद हो गई है। बहरहाल पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के तेलीबांधी तालाब के सामने स्थित एक बैंक में यह वारदात हुई है। यहां अज्ञात आरोपी ने बैंक के अंदर से पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग नहीं मिलने पर कारोबारी ने इसकी सूचना बैंक और तेलीबांधा पुलिस को दी। व्यापारी ने बताया कि वह जरूरी काम से बैंक आया था। बैंक में काम के दौरान अज्ञात आरोपी ने बैग पर से हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि बैग में 4 लाख से ज्यादा रकम थे। बहरहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही अब आरोपी की तलाश कर रही है।
Previous Articleइन 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक का समय, जानिए ऐसा क्या होगा खास!
Next Article ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम घोषित
Related Posts
Add A Comment


















