रायपुर। राजधानी रायपुर में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने आये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा रायपुर से वापस बीजापुर लौटते वक्त कोंडागांव के पास हुआ। इस हादसे 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत तथा कई महिलाओं के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वाहन ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियागांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा भिड़ी हादसे में हादसे में 2 महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 महिलाएं घायल है। स्कॉर्पियो में सवार सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताएं जा रहे हैं जो रायपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वहीं बुधवार देर रात स्कॉर्पियो में सवार होकर बीजापुर लौट रहे थे। कोतवाली पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वहीं घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Article सैन्य प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत
Related Posts
Add A Comment


















