एक प्राइवेट निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय के टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आया है। टीचर ने एक छात्रा को भेजे मैसेज में लिखा कि ‘मैं तुम्हारा बॉयफ्रेंड बना सकता हूं, विल यू मैरी मी’ जी हां..ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी लेकिन यह सच है। मामला सामने आने के बाद अब कॉलेज प्रशासन ने इस टीचर को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है तो वहीं, पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ये मामला राजस्थान के बिजनौर जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कालेज का है। मंगलवार 14 दिसंबर को कॉलेज में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और उन्होंने कॉलेज के शिक्षक पर कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया। इतना ही उन्होंने शिक्षक पर छात्राओं के नंबर अपने मोबाइल में सेव करने तथा कई छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजे का भी आरोप लगाया। शिक्षक पर आरोप है कि उसने कई छात्राओं को शादी का भी प्रस्ताव दिया था। दरअसल, कॉलेज में पढऩे वाली एक छात्रा ने इंग्लिश पढ़ाने वाले टीचर से व्हाट्सएप पर पढ़ाई से संबंधित कुछ जानकारी मांगी थी। जिसके बाद टीचर ने पहले तो छात्रा के सामने दोस्ती करने का प्रस्ताव रखा और बार-बार मैसेज भेजकर उस पर दवाब भी बनाया। इसका छात्रा ने विरोध किया। बता दें, जब छात्रा ने आरोपी टीचर की कॉलेज में शिकायत की तो पता चला कि उसने इसके अलावा भी कई और छात्राओं को इस तरह का मैसेज भेजा है। पुलिस ने बताया कि शिक्षक के द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज किए जा रहे थे। कुछ मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद शिक्षका के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930