मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक शादीशुदा शख्स जो कि दो बच्चों का पिता है, ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी कर ली। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के टंूडला कस्बे से सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ रुपयों और दहेज के लालच में भाई ने अपनी चचेरी बहन से शादी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के लिए दूल्हा दुल्हन के सत्यापन करने वाले अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। बता दें, फिरोजाबाद के टूंडला ब्लॉक के नारखी कस्बे में 51 जोड़ों की शादी कराई गई थी। सरकार की तरफ से दहेज का सामान और कुछ पैसे भी नवविवाहित जोड़ों के दिए गए थे। शनिवार को हुए सामूहिक विवाह योजना में जिन जोड़ों की शादियां हुई थी उनके फोटो इलाके के लोगो के पास सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचे तो पता चला कि दो बच्चों के पिता महेंद्र सिंह ने अपनी चचेरी बहन से ही शादी कर ली। इतना ही नहीं दहेज का सारा और सरकारी सहायता भी ले ली। सामूहिक विवाह के लिए जिला प्रशासन द्वारा जब जोड़ों का चयन किया जाता है, तो इनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक की पासबुक की अच्छी तरह से जांच की जाती है। इस जोड़े का भी सत्यापन ग्राम पंचायत मरसेना के सचिव कुशल पाल, ग्राम पंचायत बिरौली के सचिव अनुराग सिंह, एडीओ कोआपरेटिव सुधीर कुमार तथा एडीओ समाज कल्याण विभाग के चंद्रभान सिंह ने किया था। लेकिन बावजूद इसके यह शादी हुई। जब यह मामला खुला तो जिला प्रशासन ने सभी को नोटिस जारी कर इस बड़ी गलती का स्पष्टीकरण मांगा। वहीं टूंडला के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से शादी करने वाले जोड़े के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा दहेज में दिया गया सामान भी इनसे वापस लिया जा रहा है। इनके द्वारा प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी गहनता के साथ जांच की जा रही है। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सभी 51 नव विवाहित जोड़ों की दोबारा से जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 2 बच्चों के पिता ने कर ली चचेरी बहन से शादी, अब अधिकारियों पर गिरी गाज !
Previous Articleइस राज्य में ओमिक्रॉन का पहला केस, 7 साल का बच्चा मिला पॉजिटिव
Next Article ई-श्रम कार्ड बनाने में यह जिला छत्तीसगढ़ में अव्वल
Related Posts
Add A Comment


















