रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने करण सुना को पशु कल्याण अधिकारी बनाया है। करण की नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। करण सुना ने बताया कि विगत 8 वर्षों से गौ सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे है एवं अपने स्वयं के पैसों से गौ सेवा करते है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता महिपाल सुना एक आटो चालक है जो की बंधवा पारा पुरानी बस्ती रायपुर के निवासी है और मै भी उनके साथ ही आटो चलाकर अपने पढ़ाई का खर्चा एवं गौ सेवा के लिए पैसा कमाता हूं मै भी आटो चालक ही हूँ जो की अपनी ही आटो में छोटी-छोटी गौ माताओं एवं नंदी बाबाओ को चिकित्सा हेतु स्वये की आटो पर ले जाता हूँ। हम लोग सभी प्रकार की सेवा करते है जैसा कि पर्यावरण को मद्देनजर रखते हुए रखते हुए रायपुर शहर में करीब 50 पौधे लगाए जा चुके हैं। सैकड़ों से भी ज्यादा रक्तदान किया जा चुका हैं, 10 गुमशुदा लोगो की खोज कर उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया है। समय-समय पर बेसहारा लोगों को भोजन की व्यवस्था कराना हर महीने के महीने पूरे रायपुर शहर पर गौ भोज करवाते है। मगर मेरे साथियों के सहयोग से ही यह सभी सेवाएं कार्य सफल हो पाता है जिनके लिए मैं टीम करण सुना के सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं और मेरे बड़े भैया एवं गुरुजनों को कोटि कोटि प्रणाम करता हूं। जिन्होंने मुझे इसके काबिल बनाया और आज मुझे छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग द्वारा कृषिक पशु कल्याण अधिकारी बनाया गया जिससे सभी युवाओं में खुशी का माहौल है और सभी साथियों ने संकल्प लिया है कि गौ सेवा के क्षेत्र में अच्छे से अच्छा सेवा का परिणाम मिलता रहेगा हमारे ऊपर सभी बड़ों का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930