आज जनता दरबार के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम लोगों की समस्या सुन रहे हैं. लोग एक से बढ़कर एक समस्या लेकर आ रहे हैं जिसे सुनकर सीएम नीतीश कुमार के भी होश उड़ जा रहे हैं. अपनी शिकायत लेकर आए एक युवक ने तो यहां तक दिया कि अधिकारी कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक कमीशन जाता है. वहीं, मधुबनी से आए एक युवक ने तो बिहार में दूसरे चारा घोटाला की बात कह दी. दरअसल, नीतीश कुमार के जनता दरबार में आए युवक ने एक कहा कि आरटीपीएस काउंटर में कार्यरत हरे राम सिंह के द्वारा बिना पैसा का किसी का काम नहीं किया जाता है. इसको लेकर शिकायत भी की गई. जांच की गई तो एमओ की ओर से भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. उसने जब कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार में आवेदन किया है तो इसपर उससे यह कहा गया कि मुख्यमंत्री तक भी जाइएगा तो कुछ नहीं होगा. वहां तक भी कमिशन जाता है. यह सुनकर नीतीश कुमार भी सन्न रह गए. युवक की समस्या सुनने के बाद नीतीश कुमार ने मामले को खाद्य उपभोक्ता के पास भेज दिया.
बिहार में हुआ दूसरा चारा घोटाला !
वहीं, एक दूसरे केस में बिहार के मधुबनी से आए युवक ने चारा घोटाले की बात कह दी. युवक ने कहा कि मधुबनी नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी के द्वारा बहुत सारी अनियमितता की गई है. इसको लेकर उसने कई दस्तावेज का संकलन किया है. उसने बताया कि बिहार में दूसरा चारा घोटाला हुआ है. ट्रैक्टर की जगह मोटरसाइकिल का नंबर करके घोटाला किया गया है. युवक की इस शिकायत को सुनकर नीतीश कुमार ने नगर विकास के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया.
अधिकारी कहते हैं कि मुख्यमंत्री तक कमीशन जाता है…, युवक ने कह डाली यह बड़ी बात…
Previous Articleबारदाना जमा नहीं करने वाले 7 दुकानदारों पर गिरी गाज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















