गुजरात में कुत्ते के नाम को लेकर लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक महिला के जान पर बन आई। मामला भावनगर का है। यहां एक महिला ने अपने कुत्ते का नाम ऐसा रखा, जो उसके पड़ोसी की पत्नी के निकनेम से मिलता-जुलता है। इससे गुस्साए पड़ोसियों ने महिला पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला को जलाने की कोशिश की गई। घटना सोमवार दोपहर भावनगर जिले के पलिताना कस्बे की है। पीडि़ता नीताबेन सरवैया (35) गंभीर रूप से झुलस गई है। पलिताना शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसका भावनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी के अनुसार घटना के वक्त सरवैया अपने सबसे छोटे बेटे के साथ घर पर थी। उसका पति औऱ दो बच्चे बाहर गए हुए थे। तभी सरवैया के पड़ोसी सुरभाई भारवाड़ और पांच अन्य सोमवार दोपहर उसके घर में घुस आए। एफआइआर के अनुसार उन्होंने कुत्ते का नाम ‘सोनू’ रखने पर आपत्ति जताई, जो भारवाड़ की पत्नी का निकनेम है। पुलिस ने कहा कि भरवाड़ ने सरवैया पर जानबूझकर अपनी पत्नी के नाम पर कुत्ते का नाम रखने का आरोप लगाया। पुलिस को दिए अपने बयान में सरवैया ने कहा कि भरवाड़ ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन उसने उससे और अन्य लोगों को नजरअंदाज करने की कोशिश की। इसके बाद जैसे ही वह किचन में घुसी, तीन लोग उसके पीछे वहां पहुंच गए। पुलिस ने कहा कि उनमें से एक ने सरवैया पर कंटेनर से मिट्टी का तेल डाला और माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। सरवैया ने शोर मचाया, जिसे सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे। उसी समय उसका पति भी आ गया। उन्होंने उसके पति के कोट से आग बुझाई। अधिकारी ने बताया कि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस के मुताबिक सरवैया और उसके हमलावरों के परिवारों में पूर्व में पानी की आपूर्ति को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि, यह मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास, घर में घुसने, अपमान करने आदि के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930