रायपुर। चाउंर वाले बाबा त्रिकालदर्शी के नाम से प्रसिद्ध पंडित श्री नरेन्द्र नयन शास्त्री जी, जिन्होंने भागवत के चढ़ावे को गरीब बेटियों को दान कर दिया। उनके इस कार्य की लोगों के द्वारा काफी सराहना की जा रही है। इस सबंध में लोगों का कहना है कि इससे समाज में बेटियों को लेकर एक सकारात्मक संदेश जायेगा। महाराज जी के शिष्यों ने महाराज जी के इस निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे है। धमतरी नगर के पास ग्राम बलियारा बोडरा में नगर के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार में चाउंर वाले बाबा त्रिकालदर्शी श्री नरेन्द्रनयन शास्त्री का श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। इसमें भागवत के पूरे चढ़ावा को गरीब बेटियों को दान करके चले गये। ऐसे त्रिकालदर्शी बाबा को हमारा प्रणाम है।

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक सिलयारीधाम से पधारे हुए कथावाचक श्री नरेन्द्र नयन शास्त्री भारत के हर एक जगह में श्रद्धालुओं को अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा चुके है और भागवत में जितना भी चढ़ावा आता है वह गरीब बेटियों को दान कर दिया जाता है। आज फिर धमतरी के पास बलियारा बोडरा में गुप्ता परिवार के यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें शुरू से लेकर अंतिम तक के चढ़ावा चावल दाल नारियल साडिय़ां कपड़ा जो भी चढ़ावा आया बाबा जी कुछ लेकर नहीं गये और आज गरीब बेटियों को कन्यादान किया गया है। आज गांव के ही गरीब बेटियों को बाबा दान करके चले गये। 288 लड़कियों का कन्यादान बाबा के हाथों से श्रीमद् भागवत के चढ़ावा से किया जाता है और गरीब बेटियों को आज गुप्ता परिवार के द्वारा जो भी चढ़ावा आया गांव के द्वारा जो भी चढ़ावा आया वह आज स्टेज में ही बुलाकर गरीब बेटियों को दान कर दिया गया है। सिलयारी धाम से पधारे हुए कथावाचक श्री नरेन्द्र नयन ने बताया बेटियां कन्यादान ही सब कुछ है, आपको बता दें कि चाउंर वाले बाबा त्रिकालदर्शी श्री नरेन्द्रनयन शास्त्री चाउंर वाले बाबा के नाम से भारत में पूरे जाना जाता है। यही नहीं बाबा जी कई जगह बेटियों को स्टेज में बुलाकर ही दान करते हैं। भारत में कोई ऐसे महाराज जी नहीं है जो पूरा भागवत के चढ़ावा को दान करके चले जाये। सिलयारी धाम से पधारे हुए चाउंर वाले बाबा यादव परिवार एवं साहू परिवार की लड़की को पूरी कन्यादान में देकर चले गये, चाउंर वाले बाबा को हमारा बारंबार प्रणाम है…।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930