माता वैष्णो देवी में हुई भगदड़ पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “12 लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हैं, घायलों का इलाज कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर नारायणा में चल रहा है। स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ये संतोषजनक बात है कि यहां पर भर्ती लोगों की हालत स्थिर है। आईसीयू में 6 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 2 लोगों को छुट्टी दी जा सकती है। 4 व्यक्ति जनरल वार्ड में हैं वो भी छुट्टी देने के काबिल हो जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे।
वैष्णो देवी मंदिर भगदड़ में मारे गए लोगों की सूची
धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी, जम्मू-कश्मीर, स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह, गाजियाबाद, धरमवीर सिंह सहारनपुर, यूपी, विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह, सहारनपुर, यूपी, डॉ. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह, गोरखपुर, यूपी, विनय कुमार (24) महेश चंद्र, बदरपुर, दिल्ली, सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे, बदरपुर, दिल्ली, ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी, झांझर, हरियाणा।
जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। साथ ही दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। वहीं हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930