कोरोना वायरस संकट के बीच पूरी दुनिया ने आज नए साल 2022 का स्वागत धूमधाम से किया। इस दौरान कई लोगों को न्यू ईयर की मस्ती करना भारी पड़ा, सड़क पर गैर जिम्मेदाराना ड्राइविंग के लिए 31 दिसंबर की शाम दिल्ली पुलिस ने कई लोगों के चलान काटे। गौरतलब है कि नए साल के जश्न के लिए कई लोग अपने घरों से बाहर निकले थे, इस दौरान कईयों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, जिसके लिए उन्हें भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ा। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर, 2021 को ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के लिए 36, खतरनाक ड्राइविंग के लिए 103, बिना हेलमेट के सवारी करने के लिए 370, ट्रिपल राइडिंग के लिए 48 और यातायात से संबंधित अन्य अपराधों के लिए 100 लोगों के चालान काटे। कुल चालान की बात करें तो न्यू ईयर से एक दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने 657 लोगों के चालान काटे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930