रायपुर। प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है। चुनाव आयोग ने चुनावी सभा के साथ साथ वाहन रैली, आम सभा, जुलूस पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को डोर टू डोर प्रचार और सोशल मीडिया का सहारा लेने के निर्देश दिए है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप चुनाव के तहत आज 6 जनवरी को नाम वापसी की आखरी तारीख थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 ,जनपद सदस्य के लिए 88 सरपंच के लिए 455 और पंच के लिए 733 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। इस प्रकार अब 330 पंच,152 सरपंच, 27 जनपद सदस्य और जिला पंचायत के 3 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 जनवरी को मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद पंच के 1258 ,सरपंच के 44 और जनपद सदस्य के 3 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। जनपद सदस्यों की यदि बाद करें तो रायपुर जिले के आरंग जनपद(क्षेत्र क्रमांक 23) सुकमा जिले में कोंटा जनपद (क्षेत्र क्रमांक 10) और महासमुंद जिले की महासमुंद जनपद के क्षेत्र क्रमांक में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930