एक शख्स की पत्नी ने उसको एक होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर क्या था वही हुआ जो होना था। याने कि पत्नी ने जमकर हंगामा मचाया। बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल पहुंचा. इस बात की जानकारी शख्स कि पत्नी को लग गई. फिर क्या महिला भी पीछे से होटल पहुंच गई और हंगामा करने लगी. आसपास भीड़ इक_ा हो गई और होटल कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया. बताया जा रहा है कि मामले को बढ़ता देख शख्स मोटरसाइकिल छोड़कर चुपचाप ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने महिला को समझा बुझा कर घर भेज दिया है और लिखित में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही. महिला मिठनपुरा इलाके की रहने वाली है. शादी के बाद भी उनके पति के कई लड़कियों के साथ संबंध है. इसके कारण महिला को अपने पति पर संदेह था. पति गतिविधि पर वह नजर रख रही थी. पीडि़ता का कहना है कि उसका पति देसी शराब का काम करता है और गांजा बेचता है. उसके कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध है. जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता है. महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे फोन कर कहा कि उसे एक अच्छी लड़की मिल गई है. आकर इस होटल में देख लो और वो अपने छोटे बच्चे के साथ वहां पहुंच गई. वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा है. महिला महिला को लिखित में शिकायत देने के लिए कहा गया. लेकिन उसने अब तक लिखित में कोई भी आवेदन नहीं दिया. महिला का कहना है कि जरूरत होने पर शिकायत देगी और यह बोलकर चली गई. लिखित में शिकायत आने पर इस पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930