पति-पत्नी का रिश्ता वैसे तो आपसी प्रेम और विश्वास का होता है, लेकिन क्या किया जाये जब इनमें से कोई एक विश्वासघात करे। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी की आंखों में धूल झोंककर पड़ोस की विधवा महिला से रोमांस करता रहा। और आखिर में वह उसे ले भागा। इधर पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है। मामला पश्चिम बंगाल के हुगली का है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पीडि़ता का कहना है कि उसने अपने पति को हर जगह ढूंढा कई बार फोन भी ट्राई किया लेकिन पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद जब वो पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर गई तो सारी असलियत का पता चला। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसका पति कुछ जरूरी दस्तावेज संभालकर अपने बैग में रख रहा था। उसने अपने पति शंभु मंडल से पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो। इस पर पति ने जवाब दिया कि एक अच्छी नौकरी मिलने वाली है फिर उसने सारे दस्तावेज बैग में रख लिए. उसे अपनी पर जरा भी शक नहीं हुआ। लेकिन दोपहर के समय उसका पति कहीं चला गया। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसने अपने पति को ढूंढना शुरू किया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जब वो पति तो ढूंढते हुए पड़ोस में रहने वाली विधवा भाभी के घर पहुंची तो उसे वहां पर एक नोट मिला। जिस पर लिखा हुआ था वो अपनी इच्छा से शुभ मंडल के साथ नया जीवन की शुरुआत करने के लिए यहां से भाग रही है। साथ ही उसने अपने पति की पैतृक संपत्ति से कुछ नहीं चाहिए। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली महिला के पति का देहांत दो वर्ष पहले ही हुआ था। इसके बाद शुभ मंडल और रीमा चौधरी के बीच नजदीकियां बढऩे लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। शुभ मंडल अपनी पत्नी की आंखों धूल झोंकर रोमांस करता रहा। पीडि़ता ने पुलिस से अपने पति को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। साथ ही पीडि़ता का कहना है कि रीमा चौधरी और उसके पति को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930