भगवान जब भी देता है छप्पड़ फाड़ कर देता है यह कहावत एक बार फिर से सच साबित हुई। दरअसल, बिहार के किशनगंज जिले के टेउसा पंचायत में एक गरीब लकड़हारा रातों रात करोड़पति बन गया। ऐसी जानकारी है कि इस गरीब लकड़हारे के हाथ अचानक खजाना लगा है, जिससे वह रातोंरात करोड़पति बन गया। अचानक अमीर बनते ही वह रिश्तेदारों को तोहफे में वह बाइक देने लगा। वहीं, लकड़हारे के करोड़पति बनने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी इसकी खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसने एक करोड़ रुपये जीते हैं। बताया जा रहा है कि अमीर बनने के बाद लकड़हारे ने अपने सात रिश्तेदारों को बाइक भी तोहफे में दी। साथ ही गांव में कई बीघा जमीन, नया टैक्टर भी उसने खरीदा है और घर का निर्माण भी शुरू करा दिया। लकडहारा लतीफ को लेकर कई तरह की चर्चा गांव में हो रही है। इस बीच जब मामला एसडीएम तक पहुंता तब जांच के आदेश दिए तब लकड़हारा और उसका बेटा अचानक गायब हो गया। एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी कि उसके पास अचानक इतनी संपत्ति कहां से आई? संपत्ति आने के बाद बाप और बेटा दोनों गायब हो गया है, जब तक दोनों पकड़े नहीं जाएंगा तब तक सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। उनका कहना है कि दोनों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन अब तक दोनों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930