मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 17 अधिकारियों का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने आज इसकी अधिसूचना जारी की। जारी अधिसूचना में विनय निगम, सुधीर कुमार कोचर, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, संजय कुमार जैन, डॉ. वरद मूर्ति मिश्रा, रानी बदत, चंद्र शेखर शुक्ला, डॉ. अभय अरविंद बेदेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, नीतू माथुर, अंजु पवन भदौरिया, जमुना भिड़े, राखी सहाय, सीता दहिमा और बिदिशा मुखर्जी की पदोन्नति कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन किया गया है। बता दें कि 20 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 54 अधिकारियों के नामों पर मंथन किया गया था, जिसके बाद 17 अधिकारियों के नाम पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए मंजूरी मिली थी। वहीं विनय निगम को उच्चतम न्यायालय द्वारा वरिष्ठता प्रदान करने के आदेश उपरांत पदोन्नति दी गई है।
राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 17 अधिकारियों का प्रमोशन, भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुए चयनित
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















