सोशल साइट पर एक महिला जो कि पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां भी है, को एक युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन तकरार होने लगे और बात पंचायत तक पहुंची। पंचायत ने दोनों प्रेमी युगलों को साथ रहने का फैसला सुना दिया। इधर पति ने भी पंचायत में पत्नी के सामने अपनी शर्त रख दी। मामला झारखंड का है। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर काढ़़ाघोड़ा गांव है. यहां के संजय महतो की शादी 2016 में नमिता महतो के साथ हुई थी. इनके एक बेटा और बेटी है. संजय की पत्नी कई दिनों से फेसबुक बहुत ज्यादा यूज करने लगी थी. संजय और नमिता के बीच इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुूआ. संजय ने नमिता को कई बार किसी के साथ वॉट्सएप पर चैट करते हुए भी देखा. इस बात पर भी दोनों के बीच अक्सर तकरार होती थी. काफी समझाने के बाद नमिता ने पहले तो पति की बात मान ली, लेकिन बीच-बीच में वह किसी से फोन पर बात करने लगी. इसके बाद कई चीजें सामने आने के बाद संजय को यकीन हो गया कि नमिता किसी और से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है. नमिता जिससे प्यार करती थी, वह मुंबई का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि नमिता ने अपने प्रेमी सुकरा को मैसेज किया कि अगर वह उसके पास नहीं आया जो जान दे देगी. जैसे ही सुकरा गांव आया, नमिता उसके साथ चली गई. इधर घर से पत्नी के अचानक गायब होने पर उसके पति संजय ने पुलिस को आवेदन दिया. पुलिस की जांच से पहले ही दोनों गांव आ गए और पंचायत बैठी. नमिता को काफी समझाया गया, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. वह किसी भी हालत में अपने प्रेमी को नहीं छोडऩा चाहती थी. अंत में गांव वालों की रजामंदी के बाद पंचायत ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी. बाद में नमिता का पति भी इसके लिए तैयार हो गया, लेकिन उसने एक शर्त रख दी कि उसे बच्चों को भी साथ ले जाना होगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031