प्रदेश में लगभग 17.59 लाख किसानों ने बेचा धान

अब तक लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी

धान खरीदी के एवज में किसानों को 13,506.82 करोड़ रूपए जारी

 कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 59 हजार 182 किसानों से 71 लाख 36 हजार 355 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,506 करोड़ 82 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 34 लाख 22 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 29 लाख 40 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 14 लाख 13 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 8 लाख 69 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 18 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 27 हजार 199 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6 लाख 21 हजार 863 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 4 लाख 96 हजार 481 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,17,896 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 48,190 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,905 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,18,529 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,09,107 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,567 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 33,812 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,78,042 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 51,884 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,18,033 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,96,461 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,97,142 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,90,830 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,75,536 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 3,09,995 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,24,414 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,95,171 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,41,810 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 4,93,495, रायपुर जिले में 3,57,602 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,39,642 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,08,483 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 99,984 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,69,021 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,92,261 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031