घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया जिससे नाबालिग बेटे का माथा ठनक गया और वह अपने बाप को सिलेंडर दे मारा। इस तरह से उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की यह वारदात राज्य के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में हुई है। ये पूरा मामला मनोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की मां और पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नाबालिग के पिता ने उनकी मां के घर से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर एक बार फिर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नाबालिग बच्चे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सिलेंडर से सिर पर वार कर दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मनोरा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाप ने मां को घर से निकाला, बेटा का ठनका माथा, सिलेंडर दे मारा…
Previous Articleछत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















