लालच आदमी को इतना अंधा बना देता है कि वह क्या करने जा रहा है इसकी भी उसे समझ नहीं होती। ऐसा ही एक मामला उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके से सामने आया है जहां एक व्यक्ति की हत्या हो गई। आरोपियों ने हजारों रुपये लूटने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन मृतक के पर्स में केवल 250 रुपये ही थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहम्मद फैज उर रहमान और मोहम्मद फराज ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति की हत्या 5000 रूपये लूटने के लिए की थी। हमें लगा था कि उस व्यक्ति के जेब में पांच हजार रूपये हैं, लेकिन उसे मारने के बाद जब हमने उसकी जेब की तलाशी ली तो ऊसके जेब से सिर्फ 250 रूपये मिले। पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 10.45 पर जगतपुर से एक निजी बस मालिक के जरिये बस के अन्दर शव मिलने की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला जिसे पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। निजी बस मालिक प्रवीण ने पुलिस को बताया कि मृतक 10 साल से बस क्लीनर का काम कर रहा था। इस संबंध में डीसीपी (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि आर्पियों को जगतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से मृतक का पर्स, एल ईंट, पेपर कटर और इस अपराध अंजाम देने के लिए इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने आरोपियों के संबंध में आगे बताया कि, दोनों पकडे गए आरोपी ड्रग एडिक्ट हैं और छोटे मोटे अपराध करते हैं। वहीं रहमान ने हालिया दिनों तक मृतक के साथ कंडक्टर के तौर पर काम करता था। आरोपी को पता था कि वह रात में बस में सोता है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, घटना की रात आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहे थे. मिनीबस को खड़ा देख कर, उन्होंने मृतक दीपक से पांच हजार रूपये को लूटने की साजिश रची। उन्होंने दीपक का पर्स छीन लिया और उस पर ईंट से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने मृतक की गर्दन, छाती और पेट को पेपर कटर से काट दिया। हालांकि उन्हें उसके पर्स से सिर्फ 250 रूपये ही मिले।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930