रायपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में संचालित ‘रोको और टोको’ अभियान के अंतर्गत आज यूनिसेफ, वी द पीपल और गुरुकुल महाविद्यालय के एन.एस.एस. कैडेट्स ने मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया। इस टीम के द्वारा वीआईपी चौक, तेलीबांधा सहित अन्य चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को टीकाकरण हेतु प्रेरित करते दिखे। इसके अलावा ये वॉलिंटियर्स कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु भी प्रेरित करते दिखे। इस टीम ने 40 से भी अधिक सार्वजनिक स्थलों पर अपने अभियान के तहत अब तक लोगों को प्रेरित किया है और लापरवाही बरतने वालों को संक्रमण के खतरों से अवगत कराते हुए जागरूक कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930