तमिलनाडु में एक दूल्हे ने शादी समारोह में नाच के दौरान दुल्हन को थप्पड़ मार दिया. इससे दुल्हन इतनी नाराज हो गई कि उसने उसी समय उस शख्स से शादी तोड़ दी. दरअसल, दूल्हा और दुल्हन जब स्टेज पर थे, उस समय दुल्हन का एक भाई वहां आ गया और उनके साथ नाचने लगा. दूल्हे को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने उसी समय सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया. घटना कुड्डालोर जिले के पनरुती की है. यही नहीं, दुल्हन ने उस दूल्हे से शादी तोड़ते ही वहां आए किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली. दुल्हन के परिजनों ने बताया कि दूल्हे ने सबके सामने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मारा था. और वो थप्पड़ काफी जोरदार भी था. इसी के चलते दुल्हन को भी गुस्सा आ गया और उसने निर्णय लिया कि अब वह इस शख्स से शादी नहीं करेगी. फिर दुल्हन ने वहीं शादी में आए एक शख्स को पसंद कर लिया और तय मुर्हूत पर शादी भी कर ली. लेकिन उन्होंने शादी के लिए वेन्यू बदलकर शादी की. दुल्हन के इस निर्णय को उनके परिवार वालों ने भी मान लिया और धूमधाम से शादी करवाई.
स्टेज पर दूल्हे ने मारा थप्पड़ तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी
Previous Articleबलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सभी स्कूल खोलने का फैसला
Related Posts
Add A Comment


















