कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर द्वारा के.एफ.सी.जी. फिश मार्ट का शुभारंभ

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर ने कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से छत्तीसगढ़ 36 माॅल में स्थापित के.एफ.सी.जी. फिश मार्ट का उद्घाटन किय। इस मार्ट में मछली के प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे मछली अचार, ड्राईड फिश, फिश पावडर आदि के साथ-साथ रेडी-टू-ईट उत्पाद जैसे फिश कटलेट, फिश नूडल्स, फिश पकौड़ा, फिश मन्चूरियन आदि उपलब्ध हैं। इस अवसर पर डाॅ. एस.एस. संेगर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मछली पालन की काफी संभावनाएं हैं, उन्होंने मार्ट के संचालक दम्पति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मत्स्य पालन एवं इसके प्रसंस्कृत उत्पादों से अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ने का आव्हान किया। उद्घाटन अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. एस.एस. चन्द्रवंशी, वैज्ञानिक डाॅ. एस. सासमल उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930