पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को मारने के लिए हत्यारों को सुपारी दे दी। उसने यह सुपारी इसलिए दी क्योंकि उसकी पत्नी ने बिना उसकी अनुमति लिए मोबाइल फोन खरीद लिया था। इस मामले का खुलासा भी बड़े ही दिलचस्प तरीके से हुआ। मामले के बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह घटना कोलकाता के नरेंद्रपुर इलाके की है। यहां के पुलिस ने गुरुवार रात को आरोपी पति और हत्या का प्रयास करने वाले किलर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने कुछ महीने पहले अपने पति से मोबाइल फोन खरीदने की इच्छा जताई थी लेकिन पति ने फोन दिलाने से इनकार कर दिया। यह महिला बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर कुछै पैसे कमाती थी। इसी बीच बीती एक जनवरी को महिला ने बिना पति की इजाजत लिए एक मोबाइल फोन खरीद लिया। पति को जब इस बात का पता चला तो वह बेहद गुस्सा हो गया और उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या के लिए सुपारी देकर एक हत्यारे को पत्नी का मर्डर करने को कहा। इसके बाद हत्यारे ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार रात को महिला पर दो अज्ञात हमलावरों ने अटैक कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई लेकिन जान बचाने में कामयाब रही। वहां पुलिस भी पहुंच गई और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उधर पुलिस ने हमलावर और उसके पति को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दूसरा हमलावर भागने में सफल रहा, फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बिना पूछे खरीदा मोबाइल तो पति ने दे दी सुपारी, फिर ऐसे हुआ खुलासा
Previous Articleदारू पीकर कमरे में घुसता था देवर, गुस्साई भाभी ने गोद डाला
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















