अब पुलिस रूटीन काम के साथ-साथ अब शराब भी बेचेगी. चौंकिए नहीं, बिहार के अरवल में इस काम के लिए जिम्मेदारी के साथ निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. पूरा मामला अरवल जिले के कलेर थाने से जुड़ा है. इसके लिए जिला पदाधिकारी की ओर से आलू की नीलामी कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है. नीचे पढ़ें आखिर क्या है ये पूरा मामला. दरअसल, कलेर थाने की पुलिस ने हाल के दिनों में दो आलू लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी. शराब माफिया पुलिस को चकमा देने के लिए विदेशी शराब को आलू के अंदर छुपाकर तस्करी कर रहे थे तभी कलेर थाने की पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. इस दौरान ट्रक से 100 क्विंटल से अधिक आलू बरामद मिली. ऐसे में सडऩे और जल्द खराब हो जाने वाली आलू को प्रशासन ने नीलामी कराने का फैसला लिया. बरामद आलू को बाजार में नीलामी के जरिए पुलिस बेचकर सरकार के खाते में जमा कराएगी. कलेर थाने में इससे पहले भी प्याज, मुर्गी के बच्चे, अंडे, लहसुन और किराना सामान के साथ विदेशी शराब बरामद की गई है, अब इन सभी सामान को मार्केट में नीलाम कराया जाएगा, जिससे पुलिस राजस्व वसूली कर सरकार के खाते में राशि जमा कराएगी. पुलिस द्वारा सामान की बिक्री की जाएगी और जनता द्वारा इसकी खरीदारी की जाएगी. विदेशी शराब के साथ सामान की नीलामी करने का फैसला एसपी के निर्देश पर अलग-अलग थानों की पुलिस कर रही है. अरवल के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पहली बार आलू की नीलामी कराई जाएगी. नीलामी की प्रक्रिया जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में की होगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930