कर्नाटक में सोमवार से रात का कर्फ्यू हटाया जाएगा और बेंगलुरु में स्कूल-कॉलेज फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड मरीजों के ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में राज्य में कोविड की स्थिति पर एक बैठक के बाद कहा कि सोमवार से स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल के सख्त अमल के साथ सभी कक्षाएं चालू होंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक सरकार में मंत्री बीसी नागेश ने यह भी कहा कि हमने सोमवार से बेंगलुरु में स्कूल खोलने का फैसला किया है। 31 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा। संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उचित दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ जारी रहेंगे। बार, होटलों को खोलने की अनुमति है। सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने की भी अनुमति है। प्रदर्शन, धरना, धार्मिक सभा, राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। मेट्रो रेल और अन्य सार्वजनिक परिवहन अपने बैठने की क्षमता से चलेंगे। विवाह समारोहों में इंडोर 200 और आउटडोर में 300 लोगों की अनुमति है। दिशा निर्देशों में कहा गया है कि निजी अस्पतालों में 25 प्रतिशत बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने का भी निर्णय लिया गया है और गैर-कोविड मरीजों के लिए उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। केरल, महाराष्ट्र और गोवा से लगी सीमाओं पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।
Previous Articleलापता हुई 4402 लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद, जानिए पूरी खबर
Next Article राज्यपाल ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का प्रीकॉशन डोज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















