रायपुर। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का शुक्रवार सुबह चार बजे राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से पूरे साहू समाज में शोक की लहर है। स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गृहग्राम गुरुर में किया गया। श्री हिरवानी के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव समेत अनेक नेताआें आैर जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके आकस्मिक निधन पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक धनेंद्र साहू, मोतीलाल साहू, चन्द्रशेखर साहू, विपिन साहू, संदीप साहू, थानेश्वर साहू, शांतनु साहू, हनुमत साहू, टहलराम साहू, सनद बंटी साहू, सरिता साहू, हलधर साहू, ममता साहू, चितरेखा साहू, प्रवीण साहू, विद्या साहू, किरण साहू, राजकुमारी साहू के साथ ही सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, जिलाध्यक्ष तथा तहसील एवं परिक्षेत्र के अध्यक्षों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम, गृहमंत्री, सिंहदेव समेत समाज के पदाधिकारियों ने दी अर्जुन हिरवानी को श्रद्धांजलि
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















