रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव के आसार है। अगले सप्ताह फिर से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दूसरी ओर सूरज की तपिश बढऩे से ठंड से लोगों को राहत मिली है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 से 3 दिन तक बारिश के आसार है। बता दें ?कि जनवरी में भी बारिश का दौर रहा। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बादल के साफ होने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। वहीं अब फिर से बारिश के आसार नजर आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। पेंड्रा इलाके में 1 दिन में तापमान 4 डिग्री बढ़ा है। पेंड्रा में 12 डिग्री और अमरकंटक में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर में भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर में दिन रात का पारा बढ़ गया है। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं फरवरी की शुरुआत में 10 दिन ठंड से सुकून देने वाले होंगे। इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930