केंद्र और राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन बस्तर अंचल के अलग-अलग क्षेत्रों से नक्सली घटनाओं की खबरें सामने आती है। आज भी नक्सलियों ने लूट की वारदात का अंजाम दिया है। बताया नक्सलियों ने गैस सिलेंडर से भरे पिकअप को लूट लिया और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट भी की है। इस घटना की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है। मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर से भरी पिकअप कोंटा से भेज्जी जा रहा था। लेकिन रास्ते में गोरखा व कोताचेरु के पास नक्सलियों ने पिकअप को रोक लिया और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके बाद नक्सली गैस सिलेंडर से भरे पिकअप को अपने साथ ले गए। मामले की सूचना मिलते ही फोर्स की टीम मौके पर रवाना हुई है। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर में सर्चिंग पर निकले जवानों ने तर्रेम इलाके से एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले जवानों पर फायरिंग की, लेकिन जवाब कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख फरार हो गए। वहीं, एक नक्सली भागने में नाकाम रहा, जिसे कोबरा बटालियन के जवानों ने धर दबोचा।
Previous Articleमुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की अधिसूचना जारी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















