What's Hot

रायपुर। आज दूसरे दिन विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन 3 नंबर गट नया रायपुर में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर के नेतृत्व में काली पट्टी लगा कर मंहगाई भत्ता एवं अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। जिसमें कर्मचारी अधिकारियों द्वारा अपनी जायज मांगों के समर्थन में स्वयं आगे आकर काली पट्टी लगाई और संकल्प लिया गया है कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक काली पट्टी लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इसके बाद भी जरूरी हुआ तो सड़क की लड़ाई लडऩे के लिए भी तैयार है। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताधयक्ष करन सिंह अटेरिया, द्वारा सभा को संबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि अपने चुनावी घोषणा पत्र किये गये वायदे को भी सरकार पूरा नहीं कर रही है, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री गजाधर साहू, संगठन सचिव श्री श्याम लाल साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के द्वारा इंद्रावती भवन विभागाध्यक्ष कार्यालय के सभी कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों से अवगत कराते हुए काली पट्टी का वितरण किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930