एक युवक ने परिवार के सदस्यों की हुई अचानक मौत के लिए राहु-केतु को जिम्मेदार मान लिया. इन मौतों से गुस्साए युवक ने काली बाड़ी स्थित बिड़ला मंदिर में पहुंचकर, वहां लगी हुई राहु-केतु की मूर्तियां तोड़ दीं. यह घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है. युवक ने जब मूर्ति तोडऩे की वारदात को अंजाम दिया तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. नई दिल्ली जिले के उपायुक्त ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ’29 जनवरी को दिल्ली पुलिस के मंदिर मार्ग थाना को जानकारी मिली थी कि मंदिर मार्ग पर बिड़ला मंदिर है उसके पीछे जो वाटिका बनी हुई है, उस में राहु और केतु की मूर्ति को किसी शख्स ने क्षतिग्रस्त कर दिया है.’ पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. उसे मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की गई. पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की. आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय में उसके परिवार के कुछ सदस्यों की अकस्मात मौत हो गई थी. इसे लेकर वह मानसिक तनाव में था. उसे लगता था कि राहु-केतु की वजह से उसके परिवार में इस तरह की घटनाएं हुई हैं. इसलिए वह बिड़ला मंदिर की वाटिका में गया और मूर्तियों को तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930