What's Hot

लाल चंदन की लकडिय़ों की तस्करी में एक व्यक्ति गिरफ्तार तो महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन चर्चा में शामली है। दरअसल, इस मामले में पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव ने ट्वीट किया था, जो वायरल हो गया है।

इस पर कमेंट और रि-ट्वीट की भरमार है। इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर इसकी खास चर्चा है।

शुक्रवार को एसपी शामली सुकीर्ति माधव मिश्रा ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने एक फोटो के साथ लिखा की ‘इन रील लाइफ, पुष्पा झुकेगा नहीं, दूसरी लाइन में लिखा की ‘इन रियल लाइफ, पुष्पा झुकेगा भी, धरा भी जाएगा।’ उन्होंने इसके साथ ही अंग्रेजी में भी इसी बात को लिखा है। ट्वीट के बाद ही लगातार इस पर टिप्पणी हो रही है। अभी तक ट्वीट पर दो हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं। 12 हजार से अधिक लोग रि-ट्वीट और 75 हजार से अधिक लोग इस ट्वीट को लाइक कर चुके हैं।

पुष्पा फिल्म से प्रेरित होकर चंदन तस्करी का प्रयास

दरअसल, एक फिल्म पुष्पा द राइज आजकल काफी चर्चा में है और दर्शकों को यह काफी पसंद भी है। कर्नाटक के बंगलुरू के रहने वाले एक शख्स ने पुष्पा फिल्म से प्रेरित होकर 2.45 करोड़ रुपये की लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश की, मगर पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़ा गया। इस पर शामली एसपी ने ट्वीट किया जो खूब वायरल हो रहा है। एसपी के ट्वीट पर अवनीश शरण के नाम के यूर्जर ने कमेंट किया है कि बेचारा पुष्पा तो सौरभ त्रिपाठी ने लिखा है कि फायर है आपका ये ट्वीट। इसी तरह के तमाम कमेंट की भरमार है। इंटरनेट मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर वीडियो भी बनाई जा रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031