लव फेस्टीवल वेलेंटाइन वीक के दौरान झारखंड के रांची में प्रेमी जोड़े को जान देकर प्यार की कीमत अदा करना पड़ा। एक दूसरे के प्यार में दीवाने दिलों के मिलन की राह में जब परिजनों ने ही बाधा डाली तो प्रेमी जोड़े ने खुद को हमेशा हमेशा के लिए आजाद कर लिया। रांची के खेलगांव ओपी इलाके में बुधवार को एक बंद कमरे से एक प्रेमी जोड़े का शव बरामद किया गया। शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेमी युवक आशीष सहनी व युवती निशु पड़ोसी थे। उन दोनों के बीच स्कूल के समय से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे पर परिजनों को यह मंजूर नही था। दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। लेकिन अलग रहना उन्हें मंजूर नही था। शायद इसी वजह से प्रेमिका निशु के घर में प्रेमी ने आशीष ने खुद को फंदे से लटका लिया। प्रेमिका निशु ने भी उसका साथ दिया और फंदे से झूल गयी। वैसे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। निशु की मां ने बताया कि वह रोज की तरह फैक्ट्री में काम करने गई थी। शाम को जब घर लौटी तो घर अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर दरवाजा अंदर से नहीं खुला। इसी बीच एक बच्चे को बुलाकर जब खिड़की से देखा गया तो अंदर निशु और आशीष फंदे से लटके हुए थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा। लोग इस उम्मीद में थे कि जान बची होगी तो अस्पताल भेजा जाएगा। लेकिन, उन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को उतारते समय वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई। ओपी प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। परिवार वालों से आज गुरुवार को आवेदन लिया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि दोनों के परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लव फेस्टीवल वेलेंटाइन वीक के दौरान बंद कमरे में इस हालत में प्रेमी जोड़ा
Previous Article4 प्रतिशत से कम संक्रमण वाले जिलों में खुल सकते है स्कूल
Next Article पहले मतदान फिर बारात, लाइन लगाकर दूल्हे ने दिया वोट
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















