रायपुर। छत्तीसगढ़ बैस कूर्मि समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी पूरन बैस के बेटे गगन बैस का बीती रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज महादेव घाट में किया जा रहा है। बेहद मिलनसार, मृदुभाषी और कर्मठ समाज सेवी गगन (39 वर्ष) के निधन से कूर्मि समाज को अपूरणीय क्षति हुई। छत्तीसगढ़ बैस कूर्मि समाज के अध्यक्ष पूरन सिंह बैस एवं शीला के सुपुत्र, अमिधा के पति और पीयूष के भाई तथा स्व. खेलन सिंह, श्यामलाल, रमेश बैस (राज्यपाल), महेश के नाती, यदुनंदन सिंह, रघुनंदन, शिवनंदन और अशोक के भतीजे थे। गगन बैस के निधन पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना में कहा कि कुर्मी समाज के सक्रिय कार्यकर्ता पुरन बैस भैया के सुपुत्र गगन बैस जी के आकस्मिक निधन से परिवार एवं समाज में जो क्षति हुई है उसकी कल्पना करना भी नामूमकिन है । इस विकट की घड़ी में ईश्वर परिवार को सहनशीलता प्रदान करें। उन्होंने मृतात्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031