पुलिस ने फरीदाबाद में एक नामी होटल पर छापेमारी कर अवैध देहव्यापार के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस होटल से 14 युवतियों समेत 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल का मालिक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि एजेंट संदीप उर्फ मोनू और होटल मालिक नरेंद्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि एजेंट मोनू टैक्सी ड्राइवर का काम करता है। वह लड़कियों के संपर्क में रहता था और उन्हें लाने-लेजाने का काम करता था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसीपी संदीप मोर के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम ने होटल पर छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को यहां के सासाराम ओयो होटल में जिस्मफरोशी के धंधे चलने की लगातार खबर मिल रही थी। पुख्ता खुफिया जानकारी के बाद पुलिस ने होटल छापेमारी की। पुलिस के छापा मारते हुए होटल में अफरा तफरी मच गई। कमरों से युवक और युवतियां निकलकर भागने लगे। होटल के कमरे में युवक युवती आपत्तिजनक हालत में थे, पुलिस के छापा मारते हुए भागने लगे। पुलिस ने होटल के एक एक कमरे को तलाशा, होटल के कमरे से 14 युवतियां और 20 युवकों को हिरासत में ले लिया, होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी मिला।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















