पाटन। पाटन में आज कोरोना मरीज सामने आने के बाद यहां हड़कंप मच गया है। वहीं यह इलाका सीएम भूपेश बघेल का भी इस लिहाज से यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आज कोरोना के मरीज मिलने के बाद नगर पंचायत के द्वारा सतर्कता के रूप में पुराना बाजार चौक की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया है। खबर यह भी है कि इस क्षेत्र में सभी दुकाने आगामी 1 सप्ताह तक बंद रहेगी। इसके अलावा इस क्षेत्र को नगर पंचायत द्वारा सील किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने महामाया मंदिर से लेकर दिनेश ज्वेलर्स व इसके आसपास तक खुली हुई दुकानों को तत्काल बंद करवाया। साथ ही साथ महामाया मंदिर से लेकर मिश्रा मेडिकल स्टोर तक सील करने की भी तैयारी की जा रही है। नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा लोगों को कोरोना से बचने के लिए अपील भी की जा रही है।
Previous Articleप्रगति नगर और व्हीआईपी करिश्मा मोवा में मिला कोरोना पॉजिटिव
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















