What's Hot

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के अंकथाडका के सरकारी स्कूल के एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्कूल में कथित रूप से क्लास में मुस्लिम छात्रों द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो दक्षिण कन्नड़ जिले का अंकथाडका के कड़ाबा सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। ये वीडियो 4 फरवरी का बताया गया है। वीडियो में कुछ छात्र कक्षा में घुटने टेकते और अपने सिर को जमीन को छूते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विभाग का एक प्रतिनिधि स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करेगा और रिपोर्ट दाखिल करेगा। कर्नाटक में एक जनवरी से हिजाब पर विवाद शुरू है। जब एक शिक्षण संस्थान में 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर क्लास करने से मना कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब को कॉलेज के ड्रेस नियमों के खिलाफ बताया। तब से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुस्लिम लड़कियां कॉलेज में हिजाब पहनकर जाने देने की अनुमति देने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि वे उनके धर्म के अनुसार इसे पहनकर क्लास में बैठना चाहती हैं। कर्नाटक सरकार ने विवाद को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के तहत विश्वविद्यालयों और कॉलेजिएट और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत कॉलेजों के लिए 16 फरवरी तक के लिए छुट्टी बढ़ा दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930