कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बताने और भाजपा का विरोध करने वालों को पाकिस्तान भेजने की बात करने वाले चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह अब टिकट कटने के बाद दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ते हुए भाजपा के ही खिलाफ मुखर हैं।

निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बैरिया क्षेत्र से विधायक चुने गए सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों अपना टिकट कटने पर बगावत का झंडा उठाते हुए निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। कुछ दिन पहले वह बिहार की सरकार में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गए और उन्हें पार्टी ने बैरिया सीट से टिकट भी दे दिया है।

भाजपा के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व कभी-कभी जमीनी सच्चाई जाने बिना टिकट वितरण करता है। उन्होंने कहा, भाजपा के लोग दिल्ली में वातानुकूलित कमरों में बैठकर नैतिकता और कठिन परिश्रम की बातें करते हैं। उन्हें जमीनी सच्चाई के बारे में कुछ नहीं पता। सिंह अपने चर्चित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बता चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ क्या होगा ?

इसके अलावा भाजपा का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाने की सलाह भी देते रहे हैं। साथ ही वह विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ भी बहुत तल्ख टिप्पणियां करते रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए काम कर चुके सिंह ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ क्या होगा लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि बैरिया सीट से भाजपा जरूर हारेगी।

बलिया जिले में छठे चरण के तहत आगामी तीन मार्च को मतदान होगा

सिंह ने दावा किया, मैं मानता हूं कि लोग मुझे मेरे काम की वजह से समर्थन देंगे। मैंने सभी के लिए काम करके यहां जातीय समीकरण तोड़ दिया है। सिंह ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा। वे देश को सही राह पर ले जा रहे हैं और मैं उन्हें अपने संरक्षक के तौर पर देखता हूं।

बैरिया सीट से भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को उतारा है जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल को उम्मीदवार बनाया है। बलिया जिले में छठे चरण के तहत आगामी तीन मार्च को मतदान होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930