मुंबई(अलिशा चंद्राकर)। इंडिया के स्टॉक मार्केट में कुछ नामचीन लोग हैं जो आज लोगों को शेयर मार्केट के बारे में बताते हैं और शेयर से संबंधित बहुत सी चीजों में लोगों की मदद कर रहे हैं और निवेश करना भी सिखा रहे हैं. आज उनमे से दो लोगों के बारे में जानेंगे और उनके दिए गए कुछ कमाल के टिप्स भी आपको बताएंगे। इस लेख को अंत तक पढिय़े और सिखिए की कैसे निवेश करते हैं शेयर बाजार में. आज हम जानेंगे फाइनेंस की दुनिया के सबसे फेमस विवेक बजाज और रचना रानाडे के बारे में-
विवेक बजाज एक ऐसी शख्सियत है जिनके वजह से आज शेयर मार्किट के बारे में सिखने का पूरा नजरिया ही बदल चुका है। विवेक बजाज इंडिया के सबसे बड़े स्टॉक मार्किट सॉफ्टवेयर इ-लर्न मार्केट्स के फाउंडर है और स्टॉक एज के को-फाउंडर भी है। विवेक बजाज ने जीरो से शुरवात की थी लेकिन आज वो करोड़ों के मालिक है। उनकी कंपनी में कोटक महिंद्रा ने भी इन्वेस्ट किया हुआ है। विवेक बजाज अपने सॉफ्टवेयर और अपने यूट्यूब की मदद से आज लाखों लोगों को स्टॉक मार्किट के बारे में सीखा रहे है. वही दूसरी तरफ सीए रचना रानाडे एक बहुत ही शानदार एंट्रेप्रेनॉर, सीए, और एक अमेजिंग यूटूबेर है, रचना रानाडे के कंटेंट आज हर कोई देखना पसंद करता है क्यूंकि वो बहुत ही आसानी से सिखाती है। रचना रानाडे आज एक सक्सेसफुल एंट्रेप्रेनॉर है। स्टॉक सेवा और मीडिया टर्मिनल को एक इंटरव्यू के दौरान विवेक बजाज और रचना रानाडे ने कुछ टिप्स शेयर की जिनसे आप भी बन सकते है करोड़ेपति आइये जानते है उन्हें।
1) जितनी चादर उतना ही पैर फैलाये। विवेक बजाज ने स्टॉक सेवा के इंटरव्यूय में बताया कि आपके पास जितनी कैपेसिटी है उतना ही पैसा स्टॉक मार्किट में इन्वेस्ट करे। कई लोग है कि लोन लेकर पैसा स्टॉक में डालते है जिससे उन्हें काफी नुक्सान हो जाता है।
2) वही रचना रानाडे का मानना है एक्सपर्ट ओपिनिय ज्यादा ना मांगे ना ले। कई लोगों की आदत होती है कि हर बार एक्सपर्ट ओपिनियन लेते है और वो एक्सपर्ट उनका कोई दोस्त या पड़ोसी ही होता है। जितना हो सके खुद ही समझ कर इन्वेस्ट करे या रियल एक्सपर्ट से ही एडवाइस ले। सुनिए सबकी लेकिन करिये सिर्फ अपनी।
3) विवेक बजाज का मानना है कि अपना पोर्टफोलियो रोज ना चेक करे जब मार्किट रेड में हो. क्यूंकि उससे गलत डिसिशन ले सकते है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचिये और इसीलिए रोज पोर्टफोलियो चेक ना करे जब मार्किट डाउनहिल में हो तब।
4) रचना रानाडे ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे आप गलत कंपनी में इन्वेस्ट करने से बच सकते हो। इन्वेस्ट करने से पहले उस कंपनी के बारे में ये 3 जवाब जान लो पहला की क्या कंपनी का फ्यूचर ब्राइट है? दूसरा-क्या मुझे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना है या शार्ट टर्म? और तीसरा क्या यह कंपनी पहले भी डाउन हिल सर्वाइव कर चुकी है? इनसब का जवाब मिलने पर ही उस कंपनी में निवेश करे।
5) बाई हाई, सेल लौ की सर्किल में न फंसे। स्टॉक सेवा के इंटरव्यू में विवेक बजाज ने बताया की सेल लौ बाई हाई की सर्किल में ना फंसे, इन्वेस्टर्स ये गलती करते है कि जब प्राइस स्टॉक का नीचे गिरता है तो वह दर के शेयर्स बेच देते है बहुत ही सस्ते में और सोचते है कि जब और गिरेगा नीचे तब खरीदेंगे लेकिन उल्टा हो जाता हे प्राइस फिर बढ़ जाते है और फिर से वो महंगे में उससे खरीद लेते है और लॉस हो जाता है इसलिए इससे बचे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930