भीषण सड़क हादसे में चार पुलिस कर्मियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। यह घटना राजस्थान के शाहपुरा इलाके में है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन गुजरात पुलिस का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीझर मोड़ के पास वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ। दरअसल, पुलिस 1 आरोपी को दिल्ली से गुजरात लेकर जा रही थी। इसी दौरान जयपुर के भाबरू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। जिसमें आरोपी समेत चार पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031